नई दिल्ली: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को तीन चरणों की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार रहीं मुर्मू को विजयी घोषित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने चाणक्यपुरी स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान उपस्थित रहे। नड्डा ने भी गुलदस्ता देकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी।

0Shares

New Delhi:राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वे दूसरी महिला हैं। आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं प्रतिद्वंदी रहे यशवंत सिन्हा ने भी ट्वीट कर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के मत प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वैध मत थे जिनका मूल्य 8,38,839 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के कुल 2161 मत प्राप्त हुए। वहीं, सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के कुल 1058 मत प्राप्त हुए।

राज्यसभा महासचिव ने बताया कि तीसरे चरण की मतगणना में कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्य के कुल 1333 वैध मत थे जिनका मूल्य 1,65,664 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 मत प्राप्त हुए और यशवंत सिन्हा को 521 मत मिले।

इससे पहले,दूसरे चरण की मतगणना में पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई। जिसमें कुल 1138 वैध मत थे और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण की मतगणना में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 3,78,000 के महत्व के मत मिले हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा को 1,45,600 के महत्व के मत प्राप्त हुए हैं।

पहले चरण में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद भवन में हुए मतदान के आंकड़े हैं।

0Shares

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है. अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है. द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं.

0Shares

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज ज्ञानवापी परिसर के अंदर मिले शिवलिंग की पूजा-अर्चना की स्वीकृति दिये जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि काशी विश्वनाथ ट्रस्ट शिवलिंग को अपने कब्जे में ले। शिवलिंग की पूजा की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था हो। याचिका में कहा गया है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) शिवलिंग की कार्बन डेटिंग करवाये।

सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मामले पर एक याचिका श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति स्थल के अध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी ने दायर किया है। याचिकाकर्ता ने अपने धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक पूजा करने की अनुमति दिए जाने की मांगी है। याचिका में कहा गया है कि संविधान की धारा 25 के तहत उसे ये अधिकार है कि वो धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक पूजा करे। सावन का महीना शुरू हो गया है , ऐसे में उसे सर्वे में मिले शिवलिंग पर जलाभिषेक की अनुमति दी जाए।

बता दें कि 20 मई को सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का मामला वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट जज को ट्रांसफर कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस मामले को उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा के अनुभवी न्यायिक अधिकारी को सुनवाई के लिए दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा था कि ये मत भूलिए कि हमारा साझा लक्ष्य राष्ट्र के संतुलन को संरक्षित करना है। कोर्ट ने कहा था कि आयोग के चुनिंदा अंश लीक नहीं होने चाहिए। रिपोर्ट कोर्ट की सौंपी जानी चाहिए। इसे प्रेस को लीक मत कीजिए।

कोर्ट ने कहा था कि सीनियर डिवीजन सिविल जज के यहां दोनों पक्षों ने जो भी अर्जी दायर की है उस पर भी डिस्ट्रिक्ट जज विचार करेंगे। कोर्ट ने कहा था कि शिवलिंग को सील करने और नमाज पढ़ने के लिए प्रवेश करने से नहीं रोकने का आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा।

0Shares

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि ये सत्याग्रह नहीं, देश, कानून और संस्थाओं के खिलाफ दुराग्रह है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज सोनिया गांधी की ईडी के द्वारा पूछताछ हो रही है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है । उन्होंने कहा कि नेशनल हेरॉल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी बेल पर हैं, इन पर धोखाधड़ी का भी आरोप है। गैर कानूनी तरीके से नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति को यंग इंडिया को दे दिया गया। नेशनल हेराल्ड के पास हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। कई शहरों में ये संपत्ति है, नेशनल हेरॉल्ड को कांग्रेस सरकारों ने सस्ते दाम पर जमीन दिया था। इस जमीन से हजारों करोड़ रुपये का किराया आता है।

रविशंकर ने कहा कि नेशनल हेरॉल्ड एक अखबार था। बाद में अखबार बंद हो गया, उस पर देनदारी हो गई। बहुत ही छंद तरीके से 90 करोड़ रुपये का लोन दिया गया। एक पारिवारिक संस्था यंग इंडिया बनाई गई, ये है पूरा मामला।

भाजपा नेता ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तो परिवार की ‘जेबी’ संस्था हो चुकी है। उनके नेता भी जेब में हैं। अब कांग्रेस पार्टी की संपत्ति भी परिवार की जेब पर लाए जाने की कोशिश हो रही है। एक तरफ भाजपा है, जो कानून का, संस्थाओं का सम्मान करती है। दूसरी तरफ कांग्रेस का आचरण देखिए। इनके मुख्यमंत्री दिल्ली में बैठे हुए हैं। सारे सांसद सदन छोड़कर, सोनिया गांधी के समर्थन में ईडी और अन्य संस्थाओं का मनोबल गिरा रहे हैं ।

0Shares

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।

वहीं इस पूछताछ को गैरकानूनी बताते हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली सहित पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों ने सुबह संसद भवन में भी ईडी के इस कदम का विरोध करते हुए एक मार्च निकाला।

आज सुबह राजस्थान के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान ईडी की इस पूछताछ को गैरकानूनी करार दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी के इस कदम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश की आम जनता भी आहत है।

आज सुबह से ही कांग्रेस नेता इस मुद्दे को लेकर संसद से सड़क तक प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को अन्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां केन्द्र सरकार की पिट्ठू हो गई हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हम न पीछे हटेंगे न ही ईडी से डरेंगे। कांग्रेस केन्द्र की इस तानाशाही के विरुद्ध लड़ाई जारी रखेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड केस में धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए आज सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में तलब में किया है। इससे पहले ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी लगभग 50 घंटो तक पूछताछ कर चुकी है। इस पू़छताछ को कांग्रेसी गैरकानूनी बताते हुए दिल्ली सहित पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

0Shares

नई दिल्ली:  देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 21,566 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 18,294 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 31 लाख 50 हजार 434 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.46 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 48 हजार 881 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.25 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 5 लाख 07 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 11 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

0Shares

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगा. सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर जायेंगे.

सोनिया गांधी की पेशी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देश भर में प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार रात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की और रणनीति पर चर्चा की. इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए.

0Shares

New Delhi: देश के लोगों को आज यानी गुरुवार को पता चल जायेगा कि देश का 16वां राष्ट्रपति कौन होगा. राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है. गुरुवार की सुबह 11 बजे दिल्ली में संसद भवन में मतगणना शुरू होगी. केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं. मुर्मू के पक्ष में कई राज्यों में विपक्षी दलों के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग भी की है. ऐसे में राजग उम्मीदवार के पक्ष में करीब 61.5 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़ने के आसार हैं.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है और गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं. मुर्मू की जीत की काफी संभावना जतायी जा रही है.

0Shares

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं दिल्ली हाई कोर्ट को सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दीं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि बाकी हाई कोर्ट के याचिकाकर्ता चाहें तो दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे मामले में दखल का आवेदन दे सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केरल, पटना, दिल्ली समेत कई हाई कोर्ट में याचिकाएं लंबित हैं। या तो हम सबको यहां ट्रांसफर करने का आवेदन दें या दिल्ली हाई कोर्ट को कहें कि अपने पास लंबित केस जल्द सुन ले। इससे सुप्रीम कोर्ट के सामने एक फैसला होगा। तब कोर्ट ने कहा कि हम यह भी कह सकते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट ही सब केस सुन ले। कोर्ट ने कहा कि इतनी जगह सुनवाई सही नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट में अग्निपथ योजना को लेकर तीन याचिकाएं दाखिल की गई थीं। एक याचिका वकील हर्ष अजय सिंह ने दायर की है। याचिका में सरकार से इस योजना पर दोबारा विचार करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि सरकारी खजाने पर बोझ कम करने की कवायद में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न हो। चार साल बाद रिटायर्ड हुए अग्निवीर बिना किसी नौकरी के गुमराह हो सकते हैं।

दूसरी याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा और तीसरी याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की है। शर्मा की याचिका में अग्निपथ योजना को चुनौती देते हुए कहा गया है कि ये योजना बिना संसद की मंजूरी के लाई गई है। तिवारी की याचिका में अग्निपथ योजना का सेना पर होने वाले प्रभाव और उसके खिलाफ हुई हिंसा और तोड़फोड़ की जांच की मांग की गई है। इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया था। केंद्र ने कहा था कि बिना हमारा पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश जारी नहीं किया जाए।

0Shares

जम्मू: जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से मंगलवार सुबह करीब चार बजे 4898 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ पहलगाम तथा बालटाल के लिए रवाना हो गया।

यह जत्था छोटे- बड़े कुल 159 वाहनों से रवाना हुआ। इस जत्थे में 3416 पुरुष, 1278 महिलाएं, 23 बच्चे, 117 साधु, 57 साध्वी शामिल हैं। अब तक इस शिविर से 1,20,552 श्रद्धालु अमरनाथ रवाना हो चुके हैं। पिछले दो दिनों में 35 हजार से भी ज्यादा शिवभक्तों ने पवित्र शिवलिंगम के दर्शन किए हैं।

0Shares

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक और गजल लेखक भूपेंद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया है। गायक भूपेन्द्र का सोमवार शाम को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। 82 वर्षीय भूपेन्द्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सोमवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर गायक भूपेन्द्र सिंह की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि दशकों से यादगार गीत देने वाले भूपिंदर सिंह के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति।

गायक भूपेन्द्र के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट का शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘महान गायक भूपिंदर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी शाही आवाज ने हमें वर्षों तक मंत्रमुग्ध कर दिया है और उनकी विरासत उनके अमर संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।‘

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर भूपिंदर सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शान्ति।

0Shares