पटना, 21 जुलाई (हि.स.)। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी में मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय, दानापुर के चार स्कूलों तथा गयाजी के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई है। घटना के बाद पटना और गयाजी में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया गया है। सभी संवेदनशील परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:57 बजे ग्रामीण विकास विभाग के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल में दावा किया गया कि 21 जुलाई को दोपहर 3:11 बजे पहले बिहार सचिवालय में विस्फोट किया जाएगा और इसके बाद रात 9:11 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा। ई-मेल मिलते ही विभाग के संयुक्त सचिव रवि कुमार ने तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। धमकी ऐसे समय आई है जब बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य सरकारी परिसरों में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा दानापुर के चार स्कूलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां भी जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए धमकी भरे ई-मेल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ई-मेल भेजने वाले ने स्वयं को खालिस्तान समर्थक बताया है और दावा किया है कि संजय वर्मा नामक व्यक्ति बिहार में छिपा हुआ है तथा उसने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाई थी। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी क्रम में गयाजी के प्रधान डाकघर और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया गया कि यह धमकी ई-मेल के माध्यम से कई डाकघरों को भेजी गई थी। गयाजी स्थित प्रधान डाकघर के वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा ने बताया कि यह ई-मेल पटना सर्किल स्तर से प्राप्त हुआ, जिसमें संभावित हमले का उल्लेख किया गया है। सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार प्रणव कुमार झा ने बताया कि ई-मेल में दावा किया गया है कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री निवेदा पेशुराज की पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी से नाराज होकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है। फिलहाल डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गयाजी के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अभिनव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। बिहार विधानसभा से सात महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी स्थान से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस की पड़ताल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर धमकी भेजने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 21 जुलाई (हि.स.)। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी में मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय, दानापुर के चार स्कूलों तथा गयाजी के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई है। घटना के बाद पटना और गयाजी में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया गया है। सभी संवेदनशील परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:57 बजे ग्रामीण विकास विभाग के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल में दावा किया गया कि 21 जुलाई को दोपहर 3:11 बजे पहले बिहार सचिवालय में विस्फोट किया जाएगा और इसके बाद रात 9:11 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा। ई-मेल मिलते ही विभाग के संयुक्त सचिव रवि कुमार ने तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
धमकी ऐसे समय आई है जब बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य सरकारी परिसरों में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा दानापुर के चार स्कूलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां भी जांच की जा रही है।
धमकी भरे ई-मेल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ई-मेल भेजने वाले ने स्वयं को खालिस्तान समर्थक बताया है और दावा किया है कि संजय वर्मा नामक व्यक्ति बिहार में छिपा हुआ है तथा उसने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाई थी। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसी क्रम में गयाजी के प्रधान डाकघर और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया गया कि यह धमकी ई-मेल के माध्यम से कई डाकघरों को भेजी गई थी। गयाजी स्थित प्रधान डाकघर के वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा ने बताया कि यह ई-मेल पटना सर्किल स्तर से प्राप्त हुआ, जिसमें संभावित हमले का उल्लेख किया गया है।
प्रणव कुमार झा ने बताया कि ई-मेल में दावा किया गया है कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री निवेदा पेशुराज की पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी से नाराज होकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है। फिलहाल डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
गयाजी के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अभिनव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी स्थान से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस की पड़ताल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर धमकी भेजने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ