Breaking News

भाजपा युवा व महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला किया दहन

1 Min Read

Chhapra: एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजपा का आक्रोश अब जिला स्तर तक पहुंच गया है। रविवार को छपरा शहर में भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया देशहित के विरुद्ध है और राहुल गांधी से सांसद पद से इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा युवा मोर्चा के नेता शुभम वर्मा ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को अनुचित बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शन से देश की छवि प्रभावित होती है।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें