Patna: पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गयी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पद्मभूषण सम्मान (मरणोपरांत) से सम्मानित करने की घोषणा हुई है.
साथ ही पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा को (मरणोपरांत) पद्मश्री सम्मान, दुलारी देवी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान, भिखारी ठाकुर के मंडली के सदस्य रहे रंगकर्मी रामचंद्र मांझी को पद्मश्री सम्मान और चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ दिलीप कुमार सिंह को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की सरकार ने घोषणा की है.