आज का पंचांग
दिनांक 22 /09/2025 सोमवार
आश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा
रात्रि 02:55 उपरांत प्रतिपदा (23 सितम्बर 2025)
नक्षत्र उतराफाल्गुनी
सुबह 11:24 उपरांत हस्त
चन्द्र राशि कन्या
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:38 सुबह
सूर्यास्त :05:46 संध्या
चंद्रोदय : 05:51 सुबह
चंद्रास्त : 05:59 संध्या
ऋतू :शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 05:38 सुबह 07:09 सुबह,
काल 07:09 सुबह 08:40 सुबह
शुभ 08:40 सुबह 10:11 सुबह
रोग 10:11 सुबह 11:42 सुबह
उद्देग 11:42 सुबह 01:13 दोपहर
चर 01:13 दोपहर 02:44 दोपहर
लाभ 02:44 दोपहर 04:15 संध्या
अमृत 04:15 संध्या 05:46 संध्या
लगन :शरद
सुबह 07:32 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 07:09 से 08:40 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:18 से 12:06 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा।
लकी नंबर 2लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
साभार ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: द्वारकाधीश मंदिर के प्रांगण में स्थानीय निवासी अखिलेश्वर कुमार सिंह को सारण पूर्वी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर भाजपा नेता शैलेंद्र सेंगर एवं स्थानीय द्वारा उनको अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

सभी स्थानीय द्वारा उनको मिठाई खिलाकर अपना खुशी जाहिर कर भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश्वर सिंह ऐसे भाजपा के सिपाही है जो हर समय पार्टी के साथ साथ समाजिक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया करते हैं।

उन्होंने ने कहा कि ये बहुत ही सरल एवं मृदुल भाषी इन्सान है। वही कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर ने कहा कि अखिलेश्वर सिंह देश की सेवा में अपना योगदान देने के बाद भी पार्टी की सेवा में लगे रहते हैं। ये आज भी नैनी स्थित प्रतिष्ठित द्वारकाधीश मंदिर में भी अपना योगदान दे रहे है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय निवासी बीरसेन बहादुर सिंह, मन्टु सिंह, ब्रजेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह,चन्दन कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Chhapra: इनर व्हील क्लब, छपरा ने विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में ब्रम्हाकुमारी अनामिका दीदी, ब्रम्हाकुमारी प्रियांशु बहन, ब्रम्हाकुमारी ज्योति बहन थी।

इन्होने अपने अपने सम्बोधन में विश्व शान्ति और भाई चारे की अपील की। अध्यक्ष प्रिया ने सभी को बुके और शॉल देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर क्लब की आशा शरण,अलका जैन, शशि प्रभा, किरण सहाय, अनुराधा सिन्हा, अपर्णा मिश्रा, संगीता वर्मा और सरिता राय सभी ने अपने अपने वक्तव्य से अमन चैन और शांति की अपील की। मंच का संचालन शशि प्रभा सिन्हा के द्वारा किया गया। धन्यबाद ज्ञापन क्लब की सचिव अर्चना रस्तोगी ने किया।

नई दिल्‍ली, 21 सितंबर (हि.स)। देश में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन सोमवार से लागू हो जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन से लागू होने वाली जीएसटी दरों में मुख्य रूप से अब पांच फीसदी और 18 फीसदी की दो कैटेगरी होंगी। हालांकि, लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 फीसदी कर लगाया जाएगा।

सिगरेट, तंबाकू और अन्य संबंधित वस्तुओं को छोड़कर नई कर दरें 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों और वाहन तक करीब 400 वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिए अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की है।

जीएसटी दरों में कटौती लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की। प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन में कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देंगे, कारोबारी सुगमता को बढ़ाएंगे और अधिक निवेशकों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में जीएसटी और आयकर में छूट के कारण देशवासियों को लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई, जिससे बाजार में उपभोक्ता विश्वास और मांग में इजाफा हुआ है।

जीएसटी दरों में बदलाव से अब बचेगा ज्यादा पैसा

देश में अभी तक जीएसटी का चार स्लैब लागू था, जिसमें 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी और कुछ महंगी चीजों पर अलग से सेस लगता था, लेकिन अब सरकार ने 12 फीसदी वाले 99 फीसदी सामान को 5 फीसदी में और 28 फीसदी वाले 90 फीसदी आइटम को 18 फीसदी में शिफ्ट कर दिया है। इससे आम लोगों को हर महीने थोड़ी राहत मिलेगी।

रोजमर्रा की चीजें अब पहले से होंगी सस्ती

सोमवार से साबुन, पाउडर, कॉफी, डायपर, बिस्कुट, घी और तेल जैसी दैनिक जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। पनीर, मक्खन, नमकीन, जैम, केचप, ड्राय फ्रूट्स, कॉफी और आइसक्रीम जैसी चीजों पर अब कम टैक्स लगेगा। पहले इन वस्‍तुओं पर 12 फीसदी या 18 फीसदी जीएसटी लगता था, अब इन्हें 5 फीसदी की स्लैब में डाल दिया गया है। वहीं, कई एफएमसीजी कंपनियों ने कीमतें घटाने का ऐलान भी कर दिया है। एफएमसीजी कंपनियों ने जीएसटी 2.0 के लाभों को बिना किसी देरी के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का संकल्‍प दोहराया है। इन कंपनियों ने अपने उत्पादों की अधिकतम खुदरा मूल्य की संशोधित सूची जारी की है।

दवाओं पर राहत, मेडिकल खर्च होगा कम

अब ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट्स और ज्यादातर दवाओं पर जीएसटी सिर्फ 5 फीसदी लगेगा। पहले ये 12 फीसदी या 18 फीसदी की स्लैब में आते थे। सरकार ने मेडिकल स्टोर्स को एमआरपी घटाने या कम रेट पर दवाएं बेचने का निर्देश भी दिया है।

अब घर बनाना हुआ थोड़ा और आसान

सीमेंट पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है, जिससे घर बनाने की लागत थोड़ी कम होगी। इससे बिल्डर्स और होमबायर्स दोनों को इसका फायदा मिलेगा।

टीवी, एसी और वॉशिंग मशीन की कीमतों में कटौती

अब टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसी चीजों पर भी टैक्स कम हुआ है। पहले इन पर 28 फीसदी जीएसटी लगता था, अब इन्हें 18 फीसदी की स्लैब में रखा गया है। कंपनियों ने कीमतें घटाने की घोषणा कर दी है, जिससे ये प्रोडक्ट्स अब ज्यादा लोगों की पहुंच में होंगे।

जीएसटी कटौती का गाड़ियों पर सबसे बड़ा फायदा

छोटी गाड़ियों पर अब 18 फीसदी की जीएसटी और बड़ी गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा। पहले एसयूवी और एमपीवी जैसी गाड़ियों पर 28 फीसदी टैक्स के साथ 22 फीसदी सेस भी लगता था। जीएसटी कटौती के बाद अब कुल टैक्स घटकर करीब 40 फीसदी हो गया है, जिससे बड़ी गाड़ियों की कीमतें थोड़ी कम हो सकती हैं। कई कंपनियों ने इसकी घोषणा कर दी है।

ब्यूटी और फिटनेस सर्विस भी हो जाएगी सस्ती

अब सैलून, गा सेंटर, फिटनेस क्लब, हेल्थ स्पा जैसी सेवाओं पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है, हालांकि अब इन पर इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा।

साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट जैसी चीजों पर भी राहत

हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, टैल्कम पाउडर, शेविंग क्रीम, आफ्टरशेव लोशन जैसी चीजों पर अब सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। पहले इन पर 12 फीसदी या 18 फीसदी टैक्स लगता था।

किन चीजों पर लगेगा सबसे ज्यादा टैक्स

सरकार ने कुछ चीजों को 40 फीसदी जीएसटी स्लैब के तहत रखा है, उसमें सिगरेट, गुटखा, पान मसाला, ऑनलाइन जुए से जुड़ी सेवाएं। इसके अलावा बड़ी गाड़ियां (1200 सीसी से ऊपर, 4 मीटर से लंबी) 350सीसी से ऊपर की बाइक सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड वाटर जैसे कोल्ड बेवरेजेस

उल्‍लेखनीय है कि जीएसटी परिषद ने इस महीने की शुरुआत में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के चार स्लैब की जगह दो स्लैब करने का फैसला किया है। अब कर नई दरें पांच और 18 फीसदी होंगी, जबकि विलासिता वस्तुओं पर 40 फीसदी की विशेष दर लागू होगी।

नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। पितृ अमावस्या आज रविवार को है, इसके साथ ही पितृ पक्ष का आज अंतिम दिन है। अश्विन मास की अमावस्या को पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन अंतिम श्राद्ध और तर्पण के बाद पितृ विदा होते हैं।

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इन 15 दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और दुखों को दूर कर लौट जाते हैं।

पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होती है और आश्विन अमावस्या के दिन इसका समापन होता है। इस बार 7 सितंबर से शुरू हुआ पितृ पक्ष आज 21 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इस दिन महालया अमावस्या है जो पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। अमावस्या श्राद्ध को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन श्राद्ध करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Chhapra: हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय राजेन्द्र कॉलेज में आयोजित हिंदी सप्ताह के अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हिंदी विभाग की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) उदय शंकर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना कीं।

उन्होंने कहा कि राजेन्द्र कॉलेज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। यहाँ के विद्यार्थी व शिक्षक देश-विदेश में ख्याति अर्जित किये हैं। अतः उस गरिमा को बनाये रखना सबकी जिम्मेवारी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मानस संस्था व राज्य अपीलीय पदाधिकारी देवेशनाथ दीक्षित उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक विद्यार्थी का सच्चा मित्र होता है। इससे जुड़ाव विद्यार्थी में होना चाहिए। उन्हें सामाजिक कार्यों हेतु राष्ट्रपति से पुरस्कृत किया जा चुका है। उन्होंने राजेन्द्र कॉलेज के अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण को विद्यार्थियों के बीच साझा करते हुए कॉलेज की गरिमा का बखान किया। इसके पूर्व सभी वर्गों के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई जिन्हें कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रस्सतिपत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में अमित कुमार,रोबिन सिंह तथा शालिनी कुमारी को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पत्र लेखन में शिक्षा कुमारी, शिवानी कुमारी तथा अनन्या कुमारी।तत्क्षण प्रतियोगिता में पल्लवी सिंह,अंशु कुमारी तथा सुरुचि त्रिपाठी।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में पूजा कुमारी,रिद्धि कुमारी, दोनों प्रथम स्थान पर शिक्षा कुमारी द्वितीय जबकि नंदिनी मिश्रा तृतीय स्थान हाशिल कीं।

श्रुतिलेख प्रतियोगिता में अमित कुमार शिवानी कुमारी,शिक्षा कुमारी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के समूह क में सुहानी कुमारी,अंशु कुमारी, सलोनी कुमारी समूह ग में शालिनी कुमारी शिवानी कुमारी, जूली कुमारी तथा समूह ख में रौनक कुमारी, शिवानी कुमारी, नीशू कुमारी विजेता रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजनीतिकशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह , डॉ. गौरव सिंह तथा डॉ. रजनीश कुमार यादव शामिल थे। मंच संचालन हिंदी विभाग के डॉ ऋचा मिश्रा द्वारा किया गया।

इस मौके पर इतिहास विभाग के वरीय शिक्षक डॉ संजय कुमार, कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. देवेश रंजन, डॉ अनुपम सिंह, डॉ ऐमन रियाज, डॉ अब्दुल रसीद के, डॉ सादाब हाशमी, डॉ जफर इकबाल, डॉ अब्दुल रहमान, डॉ राकेश सिंह, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. इस्तियाख अहमद, डॉ. निधि कुमारी, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. ज्योति, डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय, डॉ. बेठियार सिंह साहू, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ नीतू सिंह, डॉ चंदा कुमारी,डॉ सुनील प्रसाद, डॉ नीलांबरी गुप्ता, प्रशाखा पदाधिकारी हरिहर मोहन आदि उपस्थित थे।

Chhapra/Motihari: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मोतिहारी, पूर्वी चंपारण जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में कोर कमिटी की बैठक बुलाई गई। जिसका पूर्ण संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव बुन्नीलाल ठाकुर के द्वारा की गई।

इस बैठक में शिक्षकों के हित एवं उनकी जटिल समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निःस्वार्थ भाव से कार्यरत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज का अभिवादन किया गया।

इस बैठक के दौरान डॉ राहुल राज ने माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े सभी शिक्षकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं उसके शीघ्र निराकरण हेतु उन्हें पूर्ण आश्वस्त भी किया।

डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों के सेवा निरंतरता, वेतन वृद्धि एवं वित्तरहित शैक्षणिक संस्थानों के वर्षों से लंबित बकाया अनुदान का शीघ्र भुगतान करवाने एवं अनुदान के बदले वेतनमान पर शिक्षा समिति की शीघ्र अनुशंसा की बात कही।

डॉ राहुल राज के तमाम मन्तव्यों व विचारों को सुनते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के उपस्थित सभी सदस्यों, शिक्षकों, नेताओं ने सर्वसहमति संगठनपूर्ण भाव से यह निर्णय लिया कि जो व्यक्ति तात्कालिक किसी पद पर पदस्थापित न होते हुए भी निरंतर शिक्षकों के हित के लिए माननीय शिक्षा मंत्री से प्रत्यक्ष रूप से मिलना, अपर मुख्य सचिव से मिलना, ईपीएफ हेतु शिक्षा मंत्री से मिलकर पूरे जिला स्तर पर कैंप लगवाना, वरिष्ठ शिक्षकों के सेवा निरंतरता के लिए अपर मुख्य सचिव से मिलकर उसकी कमिटी का गठन कराना जैसे विभिन्न मुद्दों पर अथक प्रयास के साथ निरंतर कार्यरत है ऐसे ऊर्जावान, नौजवान एवं कर्मठ भावी प्रत्याशी को माध्यमिक शिक्षक संघ ने सर्वसम्मति से समर्थन देने का निर्णय लिया।

इस बैठक में शिक्षक मुन्ना कु० पांडेय, जीवेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ उमेश कुमार, प्रमोद राम, ताराकांत मित्र, मुकेश चौधरी, जावेद अख्तर खान, संजीव कुमार सिंह, अमित कुमार, रंजीत कुमार, प्रभुनाथ राय एवं पंकज कुमार वर्मा, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विजय कुमार समेत पूरी कोर कमिटी के शिक्षकगणों ने उपस्थिति दर्ज करते हुए समर्थन देने का निर्णय लिया।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (हि.स.)। भारतीय रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को राहत देते हुए बोतलबंद पेयजल ‘रेल नीर’ और अन्य शॉर्टलिस्टेड ब्रांडों की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) घटाने का निर्णय लिया है।

रेलवे मंत्रालय के शनिवार को जारी वाणिज्यिक परिपत्र के अनुसार, एक लीटर वाली पानी की बोतल की कीमत अब 15 से घटाकर 14 रुपये और आधा लीटर वाली बोतल की कीमत 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये कर दी गई है। यह संशोधित दरें न केवल ‘रेल नीर’ पर बल्कि रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में उपलब्ध अन्य शॉर्टलिस्टेड ब्रांडों की पैकेज्ड वाटर बोतलों पर भी लागू होंगी। नई कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी।

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और आईआरसीटीसी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

पटना, 20 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोक्ष की भूमि बिहार के गयाजी में शनिवार को विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान किया। उन्होंने विश्वविख्यात गयाधाम स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर की तीन प्रमुख पिंडवेदियों पर पिंडदान किया।

राष्ट्रपति अपने तय समयानुसार सुबह करीब 09 बजे गयाजी अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर विशेष विमान से पहुंचीं। इसके बाद सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। इस दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी उनके साथ रहे। राष्ट्रपति की ओर से किए जाने वाले पिंडदान के लिए जिला प्रशासन ने विष्णुपद मंदिर परिसर में ही विशेष व्यवस्था की थी।

एल्यूमिनियम फैब्रिकेटेड हॉल में तीन कक्ष बनाए गए थे। एक कक्ष में राष्ट्रपति ने अपने परिजनों के साथ पिंडदान किया। गयापाल पुरोहित राजेश लाल कटरियार के नेतृत्व में वैदिक क्रियाओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड करवाया गया। राष्ट्रपति पहली बार अपने पूर्वजों का पिंडदान करने गया पहुंची थीं। वो दो घंटे गयाजी में रुकीं और संपूर्ण विधि-विधान के साथ पिंडदान किया।

इस दौरान विष्णुपद मंदिर और आस-पास का इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों के लिए कुछ देर तक आवागमन को बंद कर दिया गया था। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। निर्धारित मार्ग पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अपने 15वें दिन में है। 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेला आयोजित है। इस दिन वैतरणी सरोवर पर तर्पण और गौ-दान का विशेष विधान है। मान्यता है कि इस दिन वैतरणी वेदी पर स्नान और तर्पण करने से पिंडदानी के 21 कुलों का उद्धार होता है।

पटना, 20 सितंबर (हि.स.)। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चत्तम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।

इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ। उन्होंने बेंगलुरु के एसजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की और 1990 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की। वर्ष 1993-94 में वे स्टैंडिंग काउंसल रहे और 2006 में केंद्र सरकार ने उन्हें नोटरी नियुक्त किया। 2 जनवरी 2015 को उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 16 मार्च 2015 को उनका तबादला पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में हुआ। वर्ष 2018 में वे पुनः कर्नाटक उच्च न्यायालय के जज बने। 20 अक्टूबर 2021 को उनका स्थानांतरण पटना उच्च न्यायालय में किया गया। तब से वे यहां न्यायिक कार्यों में सक्रिय हैं।

Chhapra: सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

निर्वाचन कार्य को व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से करने के लिये जिला स्तर पर कुल 22 कोषांग गठित किए गए हैं। बैठक में कार्मिक, प्रशिक्षण, इवीएम, बज्रगृह, सामग्री, विधि व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, मतपत्र, डाक मतपत्र, नाम निर्देशन, प्रेक्षक, मीडिया, कम्प्यूटराइजेशन, साइबर सुरक्षा, शिकायत निवारण, कम्युनिकेशन, सिंगल विंडो, स्वीप, निर्वाचन कोषांग आदि की पीपीटी के माध्यम से कार्य योजना की समीक्षा की गयी और आवश्यक निदेश दिए गए।

कार्मिक कोषांग द्वारा कार्मिकों का डेटाबेस तैयार कर इसका पुन:सत्यापन कर लिया गया है। कार्मिकों के फर्स्ट अपॉइंटमेंट लेटर निकालने के लिये सभी तैयारी समय सीमा के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया। चिकित्सीय आधार पर चुनाव कर्तव्य से मुक्ति के लिये प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लेने के लिये आवेदक का स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जायेगा। अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में चिकित्सा मण्डल गठित किया जायेगा।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु 10 प्रशिक्षण स्थल चिन्हित किये गये हैं। कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर की अवधि में संभावित है। सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं पी-वन को ईवीएम का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दिया जायेगा। इसके लिये सभी प्रशिक्षण स्थल पर अलग से व्यवस्था रहेगी। सभी प्रशिक्षण स्थल पर चिकित्सा दल भी तैनात रहेगी।

ईवीएम कोषांग को सभी तैयारी रखने को कहा गया। ईवीएम का फर्स्ट रेण्डमाइजेशन मतदान की तिथि से 21 दिन पूर्व किया जायेगा। इसके उपरांत ईवीएम को विधानसभावार निर्धारित डिस्पैच स्थल पर वज्रगृह में सुरक्षित भेजा जायेगा। ईवीएम के ट्रांसपोर्टेशन हेतु कंटेनर की व्यवस्था एवं विधानसभा वार स्पष्ट मूवमेंट प्लान बनाने का निदेश दिया गया।

सामग्री कोषांग द्वारा सभी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु अधियाचना भेज दी गई है। उपयुक्त साइज के थैले में सामग्रियों को पैक किया जायेगा।

वाहन कोषांग को विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर सभी निर्धारित डिस्पैच केंद्र का भ्रमण कर आवश्यक रूपरेखा तैयार करने को कहा गया। इसके अनुरूप ही आगे के कार्य का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वीप कोषांग को मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को व्यापक स्तर पर कैलेंडर बनाकर क्रियान्वित करने का निदेश दिया गया। अन्य सभी कोषांगों को भी टाइम लाइन के अनुरूप कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

हरिद्वार, 20 सितंबर (हि.स.)। माँ शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र इस बार 22 नवम्बर से आरंभ हो रहे हैं। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस बार एक नवरात्र अधिक होगा। चतुर्थी तिथि में वृद्धि के चलते नवरात्रि इस बार दस दिन के होंगे। इन नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो की शुभ माना जाता है।

22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र पर्व को लेकर ज्योतिषियों के अनुसार, हाथी पर सवार माता दुर्गा का आगमन सुख, समृद्धि और उन्नति का प्रतीक है। यह संकेत देता है कि देश और घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। ऐसे अवसर पर घटस्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस साल प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को रात 01: 23 बजे से 23 सितंबर को 02: 55 बजे तक रहेगा। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06: 09 से 08: 06 बजे तक है। इसके अतिरिक्त अभिजित मुहूर्त सुबह 11.49 से दोपहर 12.38 तक रहेगा। घटस्थापना की कुल अवधि लगभग 49 मिनट की है।

ज्योतिष के मुताबिक मां दुर्गा को हाथी पर सवार होकर धरा पर आना न केवल व्यक्तिगत जीवन में समृद्धि और सुख का संकेत देता है, बल्कि समाज और देश में भी स्थिरता और खुशहाली का प्रतीक होता है।

इइन नवरात्र में 22 सितंबर प्रतिपदा, 23 सितंबर द्वितीया, 24 सितंबर तृतीया, 26 व 27 सितंबर चतुर्थी, 27 सितंबर पंचमी, 28 सितंबर षष्ठी, 29 सितंबर महा सप्तमी, 30 सितंबर महा अष्टमी व 1 अक्टूबर को महा नवमी मनायी जाएगी, जबकि 2 अक्टूबर विजयादशमी पर्व का आयोजन होगा।

इस बार कलश स्थापना के समय 22 सितंबर को प्रातःकाल से शाम 07.59 बजे तक शुक्ल योग रहेगा, जिसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। शुक्ल योग को कार्यसिद्धि और मंगलकारी योग माना जाता है। ऐसे में इस समय किए गए कलश स्थापना और मां दुर्गा के आह्वान को विशेष फलदायी बताया गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो पर्वत की पुत्री और नवदुर्गा का प्रथम रूप हैं।

शारदीय नवरात्र को लेकर अभी से बाजारों में रौनक दिखायी देने लगी है। पजा सामग्री के बाजार सजने लगे हैं। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी जगह-जगह बिक्री के लिए सजी हुई हैं।