Breaking News

पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

लखनऊ, 01 दिसंबर (हि.स.)। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2025-26 के लिए ‘पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान’ तथा ‘अकादमी अधिसदस्यता सम्मान’ हेतु योग्य कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

अकादमी के अनुसार पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान के अंतर्गत कुल तीन सम्मान प्रदान किए जाएंगे, जिनमें से एक सम्मान राष्ट्रीय स्तर का होगा। वहीं, अकादमी अधिसदस्यता सम्मान के अंतर्गत एक कलाकार का चयन किया जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन

दोनों ही श्रेणियों में चित्र, रेखांकन, ग्राफिक्स (छापा कला), मूर्ति, पोट्रेट (चित्र/मूर्ति), वॉश तथा पारम्परिक कला में कार्यरत कलाकार आवेदन हेतु पात्र होंगे आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर 15 दिसंबर 2025 तक जमा किए जा सकते हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों/कृतियों के विवरण सहित पूर्ण आवेदन राज्य ललित कला अकादमी, लाल बारादरी भवन, ललित कला अकादमी मार्ग, कैसरबाग, लखनऊ-226001 पर जमा किए जाने हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन सम्मानों का उद्देश्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय श्रेष्ठ कलाकारों को प्रोत्साहन एवं सम्मान देना है। चयन प्रक्रिया अकादमी द्वारा नामित विशेषज्ञों की समिति के माध्यम से पारदर्शी रूप से संपादित की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि पारंपरिक लोक कलाओं से लेकर समकालीन दृश्य कलाओं तक, हर क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण, मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें