Breaking News

रामेश्वरम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल

विज्ञापन

Chhapra: छपरा के श्यामचक स्थित रामेश्वरम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के संस्थापक संजय कुमार सिंह (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), प्रधानाध्यापिका सुप्रिया सिंह, मंच संचालक बबली सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से किया गया।

विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा के गिरते स्तर पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की।

विज्ञापन

अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें