Breaking News

आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल, छपरा ने शिक्षकों व ऐडमिशन काउंसलर के पदों पर निकाली वैकेंसी

2 Min Read
विज्ञापन

विज्ञापन

Chhapra: आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल, छपरा द्वारा विभिन्न विषयों के शिक्षक एवं ऐडमिशन काउंसलर के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी पदों पर वेतनमान सरकार के नियमों एवं अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

विद्यालय द्वारा निम्नलिखित पदों पर भर्ती निकाली गई है:

विज्ञापन
  • ऐडमिशन काउंसलर – 1 पद (खलपुरा ऑफिस)
  • केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी (कक्षा 9-10) – 1 शिक्षक
  • अंग्रेजी (कक्षा 9-10) – 1 शिक्षक
  • सोशल साइंस (कक्षा 9-10) – 1 शिक्षक
  • गणित (कक्षा 9-10) – 1 शिक्षक
  • विज्ञान (कक्षा 6-8) – 1 शिक्षक
  • गणित (कक्षा 6-8) – 1 शिक्षक
  • अंग्रेजी (कक्षा 3-5) – 1 शिक्षक
  • ईवीएस (कक्षा 3-5) – 1 शिक्षक

विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त न्यूनतम दो वर्ष का शैक्षणिक अनुभव एवं आवश्यक योग्यता होना अनिवार्य है।

नियुक्ति प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी 1 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। चयन प्रक्रिया का आयोजन न्यू एंड हाई स्कूल, भिखारी ठाकुर चौक, छपरा में किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें