जम्मू, 03 जुलाई (हि.स.)। वार्षिक श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा का आज शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे बालटाल और नुनवान (पहलगाम) के बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए जबकि 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से कश्मीर के लिए निकला। अधिकारियों ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट दोनों से यात्रा तड़के शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होने पर शुभकामनाएं उन्होंने बताया कि पुरुषों, महिलाओं और साधुओं सहित श्रद्धालुओं ने दोनों बेस कैंपों से संबंधित जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के हरी झंडी दिखाए जाने के बाद “बम बम भोले” के जयकारों के साथ 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा शुरू की। फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया इस बीच, श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा घेरे में दो काफिलों में रवाना हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बालटाल रूट के लिए 1,735 श्रद्धालु सुबह 3:13 बजे रवाना हुए जबकि पहलगाम रूट की ओर जाने वाले 2,130 श्रद्धालु सुबह 3:38 बजे निकले जिससे दोनों जत्थों में कुल श्रद्धालुओं की संख्या 3,865 हो गई। ईरान में खामेनेई के ताबूत पर रखा गया खास लाल झंडा, पहली बार नजर आए आईआरजीसी के नए कमांडर अहमद वाहिदी अधिकारियों ने बताया कि इस जत्थे में 2,965 पुरुष श्रद्धालु, 618 महिलाएं, 230 साधु, 48 साध्वियां और चार बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु 201 वाहनों में यात्रा कर रहे हैं जिनमें 83 बसें, 14 मीडियम मोटर व्हीकल और 104 लाइट मोटर व्हीकल शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा, “115 वाहन बालटाल जाने वाले काफिले का हिस्सा हैं, जबकि 86 वाहन पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे हैं।” अधिकारियों ने सुरक्षा के कई स्तरों वाले इंतजाम किए हैं। सालाना यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया गया है। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी। खास बात यह है कि शुक्रवार को दूसरे जत्थे के रवाना होने के साथ ही पिछले दो दिनों में कुल 8,687 तीर्थयात्री सालाना श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए निकल चुके हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
जम्मू, 03 जुलाई (हि.स.)। वार्षिक श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा का आज शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे बालटाल और नुनवान (पहलगाम) के बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए जबकि 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से कश्मीर के लिए निकला।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट दोनों से यात्रा तड़के शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि पुरुषों, महिलाओं और साधुओं सहित श्रद्धालुओं ने दोनों बेस कैंपों से संबंधित जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के हरी झंडी दिखाए जाने के बाद “बम बम भोले” के जयकारों के साथ 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा शुरू की।
इस बीच, श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा घेरे में दो काफिलों में रवाना हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बालटाल रूट के लिए 1,735 श्रद्धालु सुबह 3:13 बजे रवाना हुए जबकि पहलगाम रूट की ओर जाने वाले 2,130 श्रद्धालु सुबह 3:38 बजे निकले जिससे दोनों जत्थों में कुल श्रद्धालुओं की संख्या 3,865 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस जत्थे में 2,965 पुरुष श्रद्धालु, 618 महिलाएं, 230 साधु, 48 साध्वियां और चार बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु 201 वाहनों में यात्रा कर रहे हैं जिनमें 83 बसें, 14 मीडियम मोटर व्हीकल और 104 लाइट मोटर व्हीकल शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा, “115 वाहन बालटाल जाने वाले काफिले का हिस्सा हैं, जबकि 86 वाहन पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे हैं।” अधिकारियों ने सुरक्षा के कई स्तरों वाले इंतजाम किए हैं। सालाना यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया गया है। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि शुक्रवार को दूसरे जत्थे के रवाना होने के साथ ही पिछले दो दिनों में कुल 8,687 तीर्थयात्री सालाना श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए निकल चुके हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ