Breaking News

धार्मिक नगरी चिरांद में 29 जून को होगी गंगा महाआरती

Chhapra: सारण की ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी चिरांद स्थित संगम तट पर गंगा महाआरती का आयोजन आगामी 29 जून को किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को एक बैठक चिरांद के तिवारी घाट स्थित श्रीराम तिवारी के आवासीय परिसर में आयोजित की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

चिरांद विकास परिषद व गंगासमग्र के सदस्यों ने बैठक में आगामी 29 जून को गंगा आरती व गंगा बचाओ संकल्प समारोह कराने का निर्णय लिया।

गंगा महाआरती व गंगा बचाओ संकल्प समारोह में वाराणसी के ग्यारह आचार्य भाग लेंगे। साथ ही शंकर के डमरू, शंख, मृदंग बजाने वाले महाआरती में आकर्षण के केंद्र होंगे। बैठक में विधि व्यवस्था मुख्य अतिथि आदि पर चर्चा के उपरांत कइ कमीटीयां बनाई गई।

DOON
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता गंगासमग्र के जिला सह संयोजक सह चिरान्द विकास परिषद के कोषाध्यक्ष राशेश्वर सिंह द्वारा की गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने माता गंगा की चर्चा करते हुए बताया कि गंगा मात्र नदी ही नहीं, एक संस्कृति है क्योंकि भारत की संस्कृति नदियों के किनारे ही विकसित हुई। गंगा नदी भारतवासियों के विचार, व्यवहार, धर्म-कर्म और परंपरा में हमेशा प्रवाहित होती रहती है। गंगा का प्रवाह वह जीवनधारा है, जो सदा बहने यानि जीवन में कर्म करते रहने, परोपकार और पवित्रता की भावना पैदा करती है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए नदी किनारे वृक्षारोपण, जैविक खेती आदि करें ताकि मां की अविरलता बनी रहे। बैठक में गंगासमग्र के बिपिन बिहारी रमन, सुशील कुमार पाण्डेय, मोहन पासवान, चंदन कुमार, राजकिशोर प्रसाद,जी विजय जी,मुकेश कुमार सिंह ,शैलेश राय जजन प्रसाद यादव,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें