Chhapra: छपरा-पटना मुख्य मार्ग एन एच 19 फोरलेन पर पुजा कर घर लौट रही लगभग 65 वर्षीय एक महिला को पूर्व दिशा से आ रही तेज गति बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
मृतक महिला डोरीगंज थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव निवासी सत्यानंद तिवारी की 65 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी बतायी गयी है। इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने छपरा पटना मुख्य मार्ग को जाम कर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राज शेखर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे।
काफी मशक्कत के बात स्थानीय बुद्धिजीवियों के प्रयास से जाम को खत्म कराया गया। जाम करीब डेढ़ घंटे तक रहा।


















