Breaking News

छपरा में बड़ा सड़क हादसा: ऑर्केस्ट्रा कर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौ’त, 6 घायल

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर के पश्चिमी छोर पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा–रिविलगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के समीप उस समय हुआ, जब ऑर्केस्ट्रा कर्मियों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग बलिया के ऑर्केस्ट्रा के कर्मी थें और आरा से बारात में शामिल होने छपरा आए थे और वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण वाहन पलट गया। वहीँ सड़क पर गिरे लोगों को एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया और फरार हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई। वहीँ 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि वाहन पर 12 लोग सवार थें।

SHARDA
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सारण पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटना मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन कर आई-रेड एवं ई-साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड किया गया है। अज्ञात ट्रक एवं उसके चालक की पहचान हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। घायल एवं मृतक व्यक्तियों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया गया तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें