Breaking News

राजकीय सम्मान के साथ होगा कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का अंतिम संस्कार

खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 29 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। साथ ही उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार जी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें