Breaking News

शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, दबाव के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार

4 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस और कोल इंडिया के शेयर 3.28 प्रतिशत से लेकर 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एवियशन, एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आयशर मोटर्स के शेयर 2.65 प्रतिशत से लेकर 1.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,649 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,387 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,262 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

बीएसई का सेंसेक्स आज 372.49 अंक की कमजोरी के साथ 75,734.36 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही यह सूचकांक 824.44 अंक फिसल कर 73,282.41 अंक के स्तर तक आ गया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 204.27 अंक की गिरावट के साथ 73,902.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 129.55 अंक टूट कर 22,838.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही यह सूचकांक 248.95 अंक लुढ़क कर 22,719.30 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक ने रिकवरी शुरू कर दी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 84.80 अंक की कमजोरी के साथ 22,883.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 787.30 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,106.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 255.15 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की उछाल के साथ 22,968.25 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें