Chhapra: उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम को समाहरणालय सभागार में बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने क्रमवार छपरा शहर के विकास से जुड़े मुद्दों एवं राजस्व कार्यों में आ रही समस्याओं को विस्तार से रखा। हथुआ मार्केट के विकास के संदर्भ में पार्किंग, शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इतिहास के पन्नों में 10 जून : जब कपिल देव की टीम ने लॉर्ड्स में रचा था इतिहास नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृति में हो रही कठिनाइयों, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार, डबल डेकर योजना के शीघ्र पूर्ण होने तथा शहर में कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने की आवश्यकता भी उठाई गई। साहेबगंज-मौना चौक सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने एवं यातायात सुचारु रखने हेतु उसे उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि नगर निगम द्वारा दो स्थानों पर वेंडिंग जोन निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी इसके अलावा, शहर में सार्वजनिक शौचालय एवं पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था, बाजार समिति के समुचित विकास तथा प्रस्तावित सभी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के शीघ्र निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से सामने आई। उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को भी नगर निगम के साथ समन्वय बैठक कर आवश्यक पहल करने को कहा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंका मोबिल, पुलिस जांच में जुटी बैठक में विधायक जनक सिंह (तरैया), विधायक छोटी कुमारी (छपरा), पूर्व विधायक सीएन गुप्ता, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उपमहापौर रागिनी कुमारी, नगर आयुक्त सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम को समाहरणालय सभागार में बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने क्रमवार छपरा शहर के विकास से जुड़े मुद्दों एवं राजस्व कार्यों में आ रही समस्याओं को विस्तार से रखा।
1 / 4
विज्ञापन
हथुआ मार्केट के विकास के संदर्भ में पार्किंग, शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृति में हो रही कठिनाइयों, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार, डबल डेकर योजना के शीघ्र पूर्ण होने तथा शहर में कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने की आवश्यकता भी उठाई गई।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
साहेबगंज-मौना चौक सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने एवं यातायात सुचारु रखने हेतु उसे उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि नगर निगम द्वारा दो स्थानों पर वेंडिंग जोन निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है।
इसके अलावा, शहर में सार्वजनिक शौचालय एवं पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था, बाजार समिति के समुचित विकास तथा प्रस्तावित सभी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के शीघ्र निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से सामने आई।
उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को भी नगर निगम के साथ समन्वय बैठक कर आवश्यक पहल करने को कहा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
बैठक में विधायक जनक सिंह (तरैया), विधायक छोटी कुमारी (छपरा), पूर्व विधायक सीएन गुप्ता, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उपमहापौर रागिनी कुमारी, नगर आयुक्त सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।