पटना, 05 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवार के रूप में अपने नाम का ऐलान किए जाने के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी चरम पर है। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सतत समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार के व्यापक अनुभव, संतुलित दृष्टि और जनहितकारी विचारों से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी तथा राष्ट्रहित के विषयों को नई दिशा मिलेगी। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि जताया कि नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन की मजबूत परंपरा और बिहार के विकास के प्रति निरंतर समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उनके अनुभव, संतुलित निर्णय और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने बिहार को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और नेतृत्व से राज्यसभा में बिहार की आवाज और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठेगी तथा देश के विकास में नई ऊर्जा का संचार होगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
पटना, 05 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवार के रूप में अपने नाम का ऐलान किए जाने के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी चरम पर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सतत समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार के व्यापक अनुभव, संतुलित दृष्टि और जनहितकारी विचारों से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी तथा राष्ट्रहित के विषयों को नई दिशा मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि जताया कि नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन की मजबूत परंपरा और बिहार के विकास के प्रति निरंतर समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उनके अनुभव, संतुलित निर्णय और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने बिहार को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और नेतृत्व से राज्यसभा में बिहार की आवाज और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठेगी तथा देश के विकास में नई ऊर्जा का संचार होगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।