Breaking News

तिलक के बाद प्रेमिका की धमकी, शादी करो वरना जान दे दूंगी

5 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सीवान, 29 अप्रैल (हि.स.)। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छेनी छापर गांव में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंजाब के लुधियाना से पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर जमकर हंगामा कर शादी की तैयारी ठप करा दी।

SHAILFORD
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी अंजलि जायसवाल और छेनी छापर के अजीत कुमार दुबे के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन मौका मिलते ही वह चुपके से गांव लौट आया और दूसरी लड़की से शादी रचाने की तैयारी में जुट गया।

SHARDA
विज्ञापन

मंगलवार की रात युवक का तिलक भी चढ़ गया, लेकिन इसकी भनक लगते ही प्रेमिका ने रातों-रात ट्रेन पकड़ ली और बुधवार सुबह सीधे प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर बखेड़ा खड़ा कर दिया।

सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामने लाने की कोशिश की, लेकिन हंगामे के बीच परिजन उसे लेकर फरार हो गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हंगामे के दौरान युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई, जिससे आक्रोशित होकर उसने पास के कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

प्रेमिका का साफ कहना है कि उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ सब कुछ किया, अब उसे मुझसे शादी करनी ही होगी, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और गांव में इस प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Love-Affair-Drama-Stops-Wedding-siwan-br

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

तिलक के बाद प्रेमिका की धमाकी, शादी करो वरना जान दे दूंगी

सीवान, 29 अप्रैल (हि.स.)। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छेनी छापर गांव में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंजाब के लुधियाना से पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर जमकर हंगामा कर शादी की तैयारी ठप करा दी।

मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी अंजलि जायसवाल और छेनी छापर के अजीत कुमार दुबे के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन मौका मिलते ही वह चुपके से गांव लौट आया और दूसरी लड़की से शादी रचाने की तैयारी में जुट गया।

मंगलवार की रात युवक का तिलक भी चढ़ गया, लेकिन इसकी भनक लगते ही प्रेमिका ने रातों-रात ट्रेन पकड़ ली और बुधवार सुबह सीधे प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर बखेड़ा खड़ा कर दिया।

सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामने लाने की कोशिश की, लेकिन हंगामे के बीच परिजन उसे लेकर फरार हो गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

हंगामे के दौरान युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई, जिससे आक्रोशित होकर उसने पास के कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

प्रेमिका का साफ कहना है कि उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ सब कुछ किया, अब उसे मुझसे शादी करनी ही होगी, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और गांव में इस प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें