नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा पूर्वी चंपारण,26 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के हथियाही चक्रधे गांव में गुरुवार काे उस समय मातम पसर गया, जब सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय शंकर मुखिया की असामयिक मौत की खबर गांव पहुंची। मृतक कमल मुखिया के पुत्र थे। बताया जाता है कि शंकर मुखिया अपने ग्रामीण सोनू कुमार के साथ घोड़ासहन में एक संबंधी के यहां गए थे। लौटने के क्रम में एक तेज रफ्तार और लापरवाह स्कॉर्पियो चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शंकर मुखिया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि साथ रहे सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। पत्नी कुमांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो पुत्रियों और दो पुत्रों के सिर से पिता का साया उठ गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम दिखी और हर जुबान पर यही सवाल था कि आखिर इस मासूम परिवार का कसूर क्या था। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग पूर्व मुखिया राजदेव प्रसाद ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दाह संस्कार एवं अन्य विधि-व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पूर्वी चंपारण,26 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के हथियाही चक्रधे गांव में गुरुवार काे उस समय मातम पसर गया, जब सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय शंकर मुखिया की असामयिक मौत की खबर गांव पहुंची। मृतक कमल मुखिया के पुत्र थे। बताया जाता है कि शंकर मुखिया अपने ग्रामीण सोनू कुमार के साथ घोड़ासहन में एक संबंधी के यहां गए थे। लौटने के क्रम में एक तेज रफ्तार और लापरवाह स्कॉर्पियो चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शंकर मुखिया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि साथ रहे सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। पत्नी कुमांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो पुत्रियों और दो पुत्रों के सिर से पिता का साया उठ गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम दिखी और हर जुबान पर यही सवाल था कि आखिर इस मासूम परिवार का कसूर क्या था।
पूर्व मुखिया राजदेव प्रसाद ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दाह संस्कार एवं अन्य विधि-व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ