आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी सीवान, 24 फ़रवरी (हि.स.)। सीवान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एक पुरुष और एक महिला का शव मंगलवार काे मिला। दोनों मामलों में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड पहली घटना प्लेटफार्म संख्या 1 पर घटी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस सुबह 10:14 बजे स्टेशन पहुंची और 10:19 बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर कार्यालय के समीप मास्ट संख्या एसवी/1014 के पास लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति चलती ट्रेन के नीचे आ गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों ने देखा कि मृतक का शरीर कमर के नीचे से दो हिस्सों में विभाजित था। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र या यात्रा टिकट बरामद नहीं हुआ। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा तथा एक ट्रेन को प्लेटफार्म बदलकर रवाना किया गया। जीआरपी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक दूसरी घटना डाउन लाइन के किलोमीटर संख्या 395/16-18 के पास सुबह करीब 9:15 बजे सामने आई, जहां लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। महिला के पास से भी कोई पहचान पत्र या यात्रा संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। इस घटना से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। दोनों मामलों की जांच संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 24 फ़रवरी (हि.स.)। सीवान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एक पुरुष और एक महिला का शव मंगलवार काे मिला। दोनों मामलों में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पहली घटना प्लेटफार्म संख्या 1 पर घटी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस सुबह 10:14 बजे स्टेशन पहुंची और 10:19 बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर कार्यालय के समीप मास्ट संख्या एसवी/1014 के पास लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति चलती ट्रेन के नीचे आ गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों ने देखा कि मृतक का शरीर कमर के नीचे से दो हिस्सों में विभाजित था। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र या यात्रा टिकट बरामद नहीं हुआ। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा तथा एक ट्रेन को प्लेटफार्म बदलकर रवाना किया गया। जीआरपी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना डाउन लाइन के किलोमीटर संख्या 395/16-18 के पास सुबह करीब 9:15 बजे सामने आई, जहां लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। महिला के पास से भी कोई पहचान पत्र या यात्रा संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। इस घटना से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
दोनों मामलों की जांच संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ