पटना, 27 अप्रैल (हि.स.)। बिहार सरकार के प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचा के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। अनुपम कुमार की जगह डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय और आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के साथ-साथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष भी हैं। एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश एक मई से नवपदस्थापन पद पर देना है योगदान समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को केंद्र सरकार के अधीन अलग-अलग महकमे में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इन्हें एक मई के प्रभाव से नवपदस्थापन पद पर योगदान के लिए विरमित किया गया है। सारण में होटल, लॉज और हॉस्टलों की सघन जांच, बिना पहचान पत्र कमरा देने पर होगी कार्रवाई कई पदाें पर रह चुके है डॉ. चंद्रशेखर सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए और पीएचडी की है। वे पटना के जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त सहित कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और एक परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बिहार के 10 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 27 अप्रैल (हि.स.)। बिहार सरकार के प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचा के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। अनुपम कुमार की जगह डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय और आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के साथ-साथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष भी हैं।
समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को केंद्र सरकार के अधीन अलग-अलग महकमे में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इन्हें एक मई के प्रभाव से नवपदस्थापन पद पर योगदान के लिए विरमित किया गया है।
2010 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए और पीएचडी की है। वे पटना के जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त सहित कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और एक परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।