Breaking News

मशरक थाना का टॉप–10 वांछित राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर गिरफ्तार

1 Min Read

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मशरक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मशरक थाना के टॉप–10 एवं कुख्यात वांछित अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मशरक थाना कांड संख्या 297/23, दिनांक 09.06.23, धारा 341/323/307/34 भा.द.वि. एवं 3(i)(r)(i) एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के उपरांत अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article