अहमदाबाद, 18 फरवरी (हि.स.)। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की और अजेय रहने का सिलसिला कायम रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए, जबकि Tilak Varma ने उपयोगी 31 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने भी 30 रनों का योगदान दिया, लेकिन असली तूफान शिवम दुबे के बल्ले से आया। दुबे ने 31 गेंदों में 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती 8 ओवरों में रनगति लगभग 6 रही। इसके बाद कॉलिन एकरमैन और बास डी लीडे ने 49 रनों की तेज साझेदारी कर मैच में जान फूंकी। एकरमैन ने 23 और डी लीडे ने 33 रन बनाए। 15.5 ओवर में स्कोर 125/6 होने के बाद मुकाबला भारत की ओर झुक गया। Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंका मोबिल, पुलिस जांच में जुटी लेकिन जैच लायन-कैशेट और नूह क्रोज ने आखिरी ओवरों में जोरदार प्रहार करते हुए उम्मीदें जिंदा रखीं। दोनों ने 23 गेंदों में 47 रन जोड़ दिए। अंतिम दो ओवरों में 46 रन चाहिए थे—19वें ओवर में 18 रन आए। आखिरी ओवर में 28 रन की दरकार थी, लेकिन दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन दिए और एक विकेट भी लिया। इससे पहले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लेकर डच बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृतिः मुख्यमंत्री इस जीत के साथ भारत ग्रुप चरण में अजेय बना हुआ है। अब टीम इंडिया 22 फरवरी को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम खिताब की मजबूत दावेदार नजर आ रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अहमदाबाद, 18 फरवरी (हि.स.)। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की और अजेय रहने का सिलसिला कायम रखा।
विज्ञापन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए, जबकि Tilak Varma ने उपयोगी 31 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने भी 30 रनों का योगदान दिया, लेकिन असली तूफान शिवम दुबे के बल्ले से आया। दुबे ने 31 गेंदों में 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे।
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती 8 ओवरों में रनगति लगभग 6 रही। इसके बाद कॉलिन एकरमैन और बास डी लीडे ने 49 रनों की तेज साझेदारी कर मैच में जान फूंकी। एकरमैन ने 23 और डी लीडे ने 33 रन बनाए। 15.5 ओवर में स्कोर 125/6 होने के बाद मुकाबला भारत की ओर झुक गया।
लेकिन जैच लायन-कैशेट और नूह क्रोज ने आखिरी ओवरों में जोरदार प्रहार करते हुए उम्मीदें जिंदा रखीं। दोनों ने 23 गेंदों में 47 रन जोड़ दिए। अंतिम दो ओवरों में 46 रन चाहिए थे—19वें ओवर में 18 रन आए। आखिरी ओवर में 28 रन की दरकार थी, लेकिन दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन दिए और एक विकेट भी लिया। इससे पहले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लेकर डच बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी।
इस जीत के साथ भारत ग्रुप चरण में अजेय बना हुआ है। अब टीम इंडिया 22 फरवरी को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम खिताब की मजबूत दावेदार नजर आ रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।