Breaking News

मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

3 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 04 फरवरी (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि विभाग में विश्वस्तरीय सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों सहित सभी आवश्यक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

SHARDA
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री नवनिर्मित आपातकालीन भवन के पांचवें तल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शिशु विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नियोनेटिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) वार्ड, नर्स स्टेशन, स्वच्छ एवं मलिन वस्त्र भंडार सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इसके पश्चात अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पीएमसीएच के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्विकास परियोजना के तहत पीएमसीएच को 5,462 बेड की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मियों के लिए आवासन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही पीएमसीएच में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए बनाए जाने वाले आवासीय भवनों का निर्माण भी बेहतर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी जायजा लिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें