Breaking News

देशभर के युवाओं ने दिखाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प, छपरा में गूंजा राष्ट्र-चेतना का स्वर

3 Min Read

Chhapra: फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के 10वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित विकसित भारत नेशनल यूथ समिट के दूसरे दिन राष्ट्र-चेतना से ओतप्रोत एक भव्य कल्चरल मार्च का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने-अपने राज्य के बैनरों के साथ कदमताल करते हुए ‘विकसित भारत’ की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

कल्चरल मार्च की रवानगी मुख्य अतिथि स्वामी आतिदेवानंद महाराज, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंटू कुमार यादव एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर इंजीनियर ललित कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। मार्च के दौरान युवाओं का उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि विकसित भारत केवल एक सपना नहीं, बल्कि आज के युवाओं का संकल्प है। जब देश के हर कोने से युवा एक मंच पर एकजुट होते हैं, तो वे न केवल संस्कृति का उत्सव मनाते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा भी तय करते हैं। फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया पिछले दस वर्षों से युवाओं को नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित कर रहा है। यही युवा शक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।

कल्चरल मार्च में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में मेधा कुमारी की सशक्त प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके प्रभावशाली अभिनय और आत्मविश्वास ने नारी शक्ति एवं देशभक्ति के संदेश को और अधिक सशक्त रूप में प्रस्तुत किया।

युवाओं की ऊर्जा, सांस्कृतिक विविधता और विकसित भारत के संकल्प ने इस कल्चरल मार्च को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बना दिया। यह आयोजन युवा शक्ति के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में उभरा।

कार्यक्रम में सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, जिलाध्यक्ष सारण मकेश्वर पंडित, जिला अध्यक्ष मुजफ्फर निशा कुमारी, अर्पिता राज, प्रियंका कुमारी, सुल्तान परवीन, अजय सिंह, रंजन उपाध्याय, स्वाति तिवारी, सूरज कुमार, रूपेश कुमार निषाद, जैकी कुमार, शिवा मेहता, त्रिप्ती प्रसाद, संजय कुमार राय, कुंदन कुमार यादव, मयंक सिंह, सत्येंद्र कुमार, नीतीश कुमार, साहब राय, प्रेम यादव, अर्चना कुमारी, प्रेरणा कुमारी, श्वेता कुमारी, आरती कुमारी, विक्की कुमार, मोहित दुबे, अमन कुमार, आयुष कुमार, दिवाकर कुमार, कृष्णा कुमार, सोनू कुमार, आकाश कुमार, वैष्णवी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, गोविंद कुमार, शुभम कुमार, अभिनव कुमार, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी सहित हजारों युवाओं की सहभागिता रही।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article