Breaking News

कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में पानापुर थानाध्यक्ष निलंबित

1 Min Read

Chhapra: जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक पीड़ित महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके साथ घटित घटना के संबंध में पानापुर थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। प्रारंभिक जांच में पानापुर थानाध्यक्ष की उदासीनता एवं कर्तव्य में लापरवाही प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही संबंधित मामले में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर सारण जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों, विशेषकर पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लें तथा प्राथमिकी दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल न करें। पीड़ितों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

DOON
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य निर्वहन में उदासीनता, असंवेदनशीलता अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें