Breaking News

पद्मश्री अवॉर्ड पाकर भावुक हुए आर. माधवन

2 Min Read

अभिनेता आर माधवन को उनकी उल्लेखनीय कला यात्रा और सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। हिंदी समेत कई भाषाओं में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले माधवन का नाम 25 जनवरी को घोषित किए गए इस साल के पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल रहा। गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर मिले इस सम्मान को लेकर अभिनेता ने खुशी और कृतज्ञता जाहिर की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक संदेश

पद्मश्री मिलने के बाद आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने लिखा, “मैं पद्मश्री को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। यह सम्मान मेरे सपनों से भी परे है। मैं इसे अपने पूरे परिवार की ओर से स्वीकार करता हूं, जिनका समर्थन और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि उनके गुरुओं के आशीर्वाद, शुभचिंतकों की सद्भावना, प्रशंसकों के प्यार और सर्वशक्तिमान की कृपा से संभव हो पाई है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सम्मान को बताया जिम्मेदारी

माधवन ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि वह पद्मश्री को केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं इस सम्मान को पूरी गरिमा और ईमानदारी के साथ निभाने का वादा करता हूं। इस समर्थन और मान्यता के लिए मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है। आने वाले वर्षों में मैं और अधिक ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण के साथ अपने कार्य और समाज की सेवा करता रहूंगा।”

SHARDA
विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन हाल ही में ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। पद्मश्री सम्मान के साथ उनकी उपलब्धियों की सूची में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें