प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 22 जनवरी (हि.स.)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज और प्रशासन के बीच छिड़े टकराव पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने चुप्पी तोड़ी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का व्यवहार संत जैसा नहीं है। उन्होंने बुधवार रात मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के लिए अविमुक्तेश्वरानंद की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि कुंभ और महाकुंभ में शाही स्नान अखाड़ों का होता है। माघ मेले में ऐसी कोई परम्परा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सनातन विरोधी के लिए काम करेगा, उसके साथ संत समाज नहीं खड़ा होगा। यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, श्रीकरपुर चेक पोस्ट को मिला स्थायी स्वरूप पुरी ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद हिन्दुओं को बांट रहे हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपीठ के पीठाधीश्वर ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं । उन्हें खुलेआम गाली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं। ऐसा व्यवहार करने वाला कभी संत नहीं हो सकता। अविमुक्तेश्वरानंद ने आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर माघ मेले को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि आपने योगी को हुमायूं का बेटा कहकर निंदनीय अपराध किया है। आपके खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव इतिहास के पन्नों में 10 जून : जब कपिल देव की टीम ने लॉर्ड्स में रचा था इतिहास
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 22 जनवरी (हि.स.)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज और प्रशासन के बीच छिड़े टकराव पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने चुप्पी तोड़ी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का व्यवहार संत जैसा नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार रात मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के लिए अविमुक्तेश्वरानंद की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि कुंभ और महाकुंभ में शाही स्नान अखाड़ों का होता है। माघ मेले में ऐसी कोई परम्परा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सनातन विरोधी के लिए काम करेगा, उसके साथ संत समाज नहीं खड़ा होगा।
पुरी ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद हिन्दुओं को बांट रहे हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपीठ के पीठाधीश्वर ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं । उन्हें खुलेआम गाली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं। ऐसा व्यवहार करने वाला कभी संत नहीं हो सकता। अविमुक्तेश्वरानंद ने आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर माघ मेले को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि आपने योगी को हुमायूं का बेटा कहकर निंदनीय अपराध किया है। आपके खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी चाहिए।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।