Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से जिलावार समृद्धि यात्रा पर, पहले चरण में 9 जिलों का दौरा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में विकास कार्यों की समीक्षा और जनसंपर्क को सशक्त करने के उद्देश्य से जिलावार समृद्धि यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। इस क्रम में प्रथम चरण के कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसमें राज्य के 9 जिलों को शामिल किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित जिलों की अन्य प्रमुख विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं कार्यारंभ भी करेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ की जाएगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है:

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
  • 16 जनवरी — पश्चिमी चंपारण
  • 17 जनवरी — पूर्वी चंपारण
  • 19 जनवरी — सीतामढ़ी एवं शिवहर
  • 20 जनवरी — गोपालगंज
  • 21 जनवरी — सिवान
  • 22 जनवरी — सारण
  • 23 जनवरी — मुजफ्फरपुर
  • 24 जनवरी — वैशाली

जारी निर्देश में संबंधित जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। योजनाओं के स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव उपस्थित रहेंगे।

वहीं समीक्षा बैठकों में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ-साथ निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समग्र समीक्षा की जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें