पूर्वी चंपारण, 06 जनवरी (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बन रहे विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान शिव का विराट शिवलिंग गंडक नदी पर बने डुमरियाघाट पुल होकर जिला की सीमा में पहुंच गया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंढ में हजारो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारो के साथ शिवलिंग का दर्शन और पूजन किया। शिवलिंग डुमरियाघाट पुल से जैसे ही आगे बढी नरसिंह बाबा मंदिर, दुबौली चौक, रामपुर खजुरिया चौक और हुसैनी बाजार तक सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ खड़ी रही। जगह-जगह फूल मालाओं से माताओ, बुर्जुगो और नौजवानो ने बाबा भोलेनाथ का स्वागत किया। नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा सोमवार देर शाम शिवलिंग डुमरियाघाट पुल के समीप पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत दर्शन किए। इसके बाद दुबौली चौक और रामपुर खजुरिया चौक पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक ओर का यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मौके पर एनएचएआई की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। इस ऐतिहासिक क्षण का फोटो और वीडियो बनाने के लिए लोगो में काफी होड़ देखी गई। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग उल्लेखनीय है, कि तमिलनाडु के महाबलीपुरम में निर्मित दुनिया के सबसे विराट शिवलिंग लगभग 210 मीट्रिक टन वजनी और 33 फीट ऊंची है, जिसे लाने के लिए 96 पहियों वाले विशेष ट्रक का उपयोग किया गया है। इस शिवलिंग को खरमास के बाद विशेष पूजन के उपरांत विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जायेगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पूर्वी चंपारण, 06 जनवरी (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बन रहे विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान शिव का विराट शिवलिंग गंडक नदी पर बने डुमरियाघाट पुल होकर जिला की सीमा में पहुंच गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कड़ाके की ठंढ में हजारो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारो के साथ शिवलिंग का दर्शन और पूजन किया। शिवलिंग डुमरियाघाट पुल से जैसे ही आगे बढी नरसिंह बाबा मंदिर, दुबौली चौक, रामपुर खजुरिया चौक और हुसैनी बाजार तक सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ खड़ी रही। जगह-जगह फूल मालाओं से माताओ, बुर्जुगो और नौजवानो ने बाबा भोलेनाथ का स्वागत किया।
सोमवार देर शाम शिवलिंग डुमरियाघाट पुल के समीप पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत दर्शन किए। इसके बाद दुबौली चौक और रामपुर खजुरिया चौक पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक ओर का यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
उल्लेखनीय है, कि तमिलनाडु के महाबलीपुरम में निर्मित दुनिया के सबसे विराट शिवलिंग लगभग 210 मीट्रिक टन वजनी और 33 फीट ऊंची है, जिसे लाने के लिए 96 पहियों वाले विशेष ट्रक का उपयोग किया गया है। इस शिवलिंग को खरमास के बाद विशेष पूजन के उपरांत विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जायेगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।