Breaking News

नाथ मंदिर से चोरी गए चंदन के पेड़ गंगा नदी से बरामद, पुलिस ने चोरों की पहचान की

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बक्सर, 28 दिसंबर (हि.स.) जिले में आस्था से जुड़े नाथ मंदिर से चोरी गए चंदन के पेड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गंगा नदी में छानबीन अभियान चलाया गया, जिसमें चोरी गए दोनों चंदन के पेड़ बरामद कर लिए गए। ये पेड़ नगर थाना क्षेत्र के यमुना घाट के समीप गंगा नदी के पानी में छिपाकर रखे गए थे।

DOON
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 दिसंबर की रात सदर अनुमंडलाधिकारी आवास से सटे नाथ मंदिर परिसर से अज्ञात चोरों ने दो बहुमूल्य चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा गया था। नाथ मंदिर शहर का एक प्राचीन और धार्मिक महत्व का स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

चोरी की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किए गए पेड़ों को गंगा नदी में छिपाया गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने नदी में खोजबीन कर दोनों चंदन के पेड़ों को बरामद कर लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चोरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है तथा प्रशासन की तत्परता की सराहना की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें