Breaking News

बिहार में ठंड का कहर: गया में सबसे कम 12.2 डिग्री, टॉप-5 शहरों में छपरा भी शामिल

2 Min Read

Patna: बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को राज्य में न्यूनतम तापमान के लिहाज से गया सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राज्य के न्यूनतम तापमान वाले टॉप-5 स्टेशनों में सारण जिला का छपरा भी शामिल है। छपरा और अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से नीचे है।

SHARDA
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान का क्रम इस प्रकार रहा

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन
  • गया : 12.2 डिग्री सेल्सियस
  • छपरा : 12.3 डिग्री सेल्सियस
  • अगवानपुर : 12.3 डिग्री सेल्सियस
  • जहानाबाद : 12.4 डिग्री सेल्सियस
  • डेहरी : 12.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह और रात के समय तापमान में विशेष गिरावट देखी जा रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

इसी को देखते हुए राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध जैसे एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

ठंड के इस दौर में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें