Breaking News

बिहार के मुजफ्फरपुर में गरीबी से तंग आकर पिता ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 15 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड 04 में गरीबी से तंग आकर एक पिता ने अपने तीन बेटियों के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी । वही दो मासूम बेटों को भी मारने की कोशिश की गई लेकिन दोनों मासूम बच्चे बच गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार के निवासी अमरनाथ राम जो मजदूरी करते थे । घर में अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। साल भर पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अमरनाथ राम ने अपने तीन बेटी अनुराधा, शिवानी और राधिका के साथ घर मे फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। वहीं दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज को भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बच गये।

RC Jewellers
विज्ञापन

मृतक के चाचा सीताराम राम ने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे एक बच्चा आकर बोला कि पापा सबको फांसी पर झूला दिए अपने झूल गए। देखने गए तो चार लोग जिसमें मेरा भतीजा अपने तीन बच्चियों के साथ फंदे से झूल कर जान दे दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ काम नहीं करता था जैसे तैसे घर चल रहा था। डीलर के यहां से राशन पानी आता था उसी से उसका परिवार चलता था। बीते वर्ष होली के समय पत्नी भी मर गई थी। अपने तीन बेटी और दो बेटे के साथ रह रहा था।

पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने भी कहा कि लेबर मजदूरी का काम करता था और घर में रहता था। लगातार काम नहीं करता था। अचानक इतना बड़ा फैसला समझ में नहीं आया कि आखिर कैसे मर गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आपको बता दे कि मृतक के परिवार में अब सिर्फ मासूम दो बेटे बचे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सकरा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें