Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार न्याय के साथ विकास के मूल सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास और उत्थान हेतु पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार का सर्वोपरि उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा करना तथा उन्हें सभी आवश्यक और मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि मानवाधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि मिलकर एक ऐसे स्वस्थ, समावेशी और सुदृढ़ समाज का निर्माण करेंगे, जहाँ प्रत्येक नागरिक गौरवपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जी सके। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार न्याय के साथ विकास के मूल सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास और उत्थान हेतु पूरी तरह संकल्पित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार का सर्वोपरि उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा करना तथा उन्हें सभी आवश्यक और मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि मानवाधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि मिलकर एक ऐसे स्वस्थ, समावेशी और सुदृढ़ समाज का निर्माण करेंगे, जहाँ प्रत्येक नागरिक गौरवपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जी सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।