Breaking News

गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर धमाका के बाद लगी आग, 23 कर्मचारियों की मौत

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पणजी, 07 दिसंबर (हि.स.) उत्तर गोवा के अर्पोरा में देररात एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं। आग सिलेंडर में धमाका होने के बाद लगी। उन्होंने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 23 लोगों की जान चली गई। सरकार इस घटना की जांच करेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें