Breaking News

मिथिला कला उत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज, बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

मधुबनी: संस्कार भारती, उत्तर बिहार प्रांत द्वारा आयोजित किए जाने वाले मिथिला कला उत्सव 2025 को सफल बनाने की दिशा में तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। आगामी 14 दिसंबर को मधुबनी के रिजनल सेकेंडरी स्कूल में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उत्सव संयोजक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के आवास पर किया गया। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विस्तृत विचार-विमर्श किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत अतिथियों और समिति सदस्यों के परिचय के साथ हुई। उत्सव के सुचारू संचालन के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना व्यक्त की।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

संस्कार भारती के प्रांत सह- महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह उत्सव मिथिला की कला, संस्कृति, परंपरा एवं शिल्प का भव्य प्रदर्शन होगा, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

SHARDA
विज्ञापन

बैठक में परिसर सजावट को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि रिजनल सेकेंडरी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंच तक पूरे परिसर को पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग, मैथिल सजावट, आधारित कला और तोरण द्वारा सजाया जाएगा, ताकि आगंतुकों को मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक झलक मिल सके। आयोजन स्थल पर आगंतुकों के लिए कला प्रदर्शनियों, शिल्प स्टॉलों के विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

भवन सज्जा पर विस्तार से विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर की दीवारों को आकर्षक रंगों, सांस्कृतिक प्रतीकों और मिथिला की परंपरागत आकृतियों से अलंकृत किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों और छात्रों की टीम इस कार्य में अपना कौशल प्रस्तुत करेगी, जिससे उत्सव का वातावरण और अधिक जीवंत हो सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि उत्सव के दौरान मिथिला पेंटिंग कार्यशाला, मिथिला साहित्य चर्चा, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, कला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल रहेंगे। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ मिथिला क्षेत्र के कला साधकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में मिथिला कला उत्सव के सहसंयोजक सिंगापुर से अंजनी झा, मार्गदर्शक साहित्यकार प्रो शुभ कुमार वर्नवाल, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका चंदन दत्त,माला झा, ग्लोबल एक्सक्यूटिव हेड (Mithila Diaspora) बिएफएम, यूएसए, सहरसा जिला महामंत्री रवि कुमार, सहरसा जिला मंचीय कला संयोजक राहुल गौरव, दरभंगा से पुरातत्व विद संस्कार भारती उत्तर बिहार के कला धरोहर संयोजक मुरारी झा,संस्कार भारती उत्तर बिहार सदस्य डॉ. राजकुमार भारती, प्रो.अमित भारती, मधुबनी जिला संयोजक शैलेंद्र पाण्डेय, मिथिला चित्रकला के कलाकार संस्कार भारती मधुबनी सोनू निशांत, विनोद जी,फाइन आर्ट युवा कलाकार गोविंद जी, भू अलंकरण के उभरते युवा कलाकार अमरजीत जी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव जी, आदित्य जी,अविनाश जी, आनंद जी उपस्थित हुए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें