Breaking News

भूमि विवाद में वृद्ध के घर में घुस गोली मारकर हत्या

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गांव में बीती देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी।

SHAILFORD
विज्ञापन

मृतक की पहचान रामाशीष राय उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना देर रात तब हुई जब रामाशीष राय अपने घर में थे। मृतक के परिजन राजू कुमार ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वे समझे कि शायद कोई शादी-विवाह का शोर-शराबा होगा। सुबह मृतक के परिजन राजू कुमार रामाशीष राय को चाय देने पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि वह खून से लथपथ पड़े हैं और उनकी मृत्यु हो चुकी है। यह देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राजू कुमार के अनुसार मृतक रामाशीष राय के हत्या के आरोपियों द्वारा पिछले 2023 से ही पुराना भूमि विवाद चल रहा था। स्थानीय लोग भी दबी जुबान से यह हत्या आपसी जमीन विवाद के कारण होने की आशंका जता रहे हैं। राजू कुमार ने सीधे तौर पर यह आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते ही लोगों ने उनकी हत्या को अंजाम दिया है।

SHARDA
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोपा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की सघन जाँच की और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाकर प्रारंभिक जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने और नामजद अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या कहती है सारण पुलिस

सारण पुलिस ने बताया कि कोपा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गाँव में एक वृद्ध व्यक्ति की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटना के त्वरित उभेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल से एक खोखा एवं एक बुलेट बरामद किया गया है। परिजनों द्वारा कुछ पटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच हेतु एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है।

घटना के संबंध में एक व्यक्ति को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार विधि सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें