Breaking News

बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण भारत में संभव नहीं : विजय सिन्हा

2 Min Read

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भारत की धरती पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण किसी भी स्थिति में संभव नहीं है, क्योंकि अब देश की जनता जाग चुकी है। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मीडिया की ओर से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आगामी 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास की तैयारी से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “अब बाबर जैसा कोई दोबारा पैदा नहीं होगा, जो भारत की भूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद बना सके। मां भारती की संतान जाग चुकी है। भारत में बाबर की औलाद बाबरी मस्जिद नहीं बनाएगी, बल्कि भगवान राम और माता जानकी के मंदिर बनेंगे।”

बंगाल में लगे पोस्टर, 6 दिसंबर को कार्यक्रम की घोषणा

DOON
विज्ञापन

दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम की घोषणा की गई है। पोस्टरों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हुमायूं कबीर को इस कार्यक्रम का आयोजक बताया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कबीर ने भी मंगलवार को बयान दिया था कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी और इसका निर्माण तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। कई मुस्लिम नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें