Breaking News

लूट की घटना का उद्भेदन, लूटे गए सामान के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

2 Min Read

Chhapra: सारण पुलिस ने भगवान बाजार थानान्तर्गत लूट की घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने लूटे गए सामान के साथ लूट में प्रयुक्त वाहन को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस संदर्भ में जानकारी देने हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह ने बताया कि दिनांक-30.10.25 को भगवानबाजार थाना द्वारा लूट के संबंध में एक फर्दबयान अंकित किया गया जिसमें वादी जो उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक में प्रशिक्षु क्रेडिट आफिसर के पद पर कार्यरत है, उनके द्वारा बताया गया कि रतनपुर ओझा टोली के पास मोटरसाइकिकल सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर उनके साथ लूट की घटना कारित की गयी।

इस दौरान वादी से नगद राशि, टैब, मोबाइल एवं कागजात लूट ली गयी। इस संदर्भ में उक्त फर्दबयान के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड सं0-598/25, दिनांक 30.10.25, धारा-309 (4) बी.एन.एस. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को घटना में लूटी गयी कागजात एवं घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सारण पुलिस ने इस मामले में सन्नी कुमार, पिता-राजू प्रसाद, साकिन-रतनपुरा धर्मनाथ मंदिर, थाना-भगवानबाजार, जिला-सारण और सुशांत कुमार, पिता-स्व० सुधीर कुमार, साकिन-रतनपुरा धर्मनाथ मंदिर, थाना-भगवान बाजार, जिला-सारण को गिरफ्तार किया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें