Breaking News

विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले के जाने माने एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में शुक्रवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई डॉक्टरों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के संचालक महोदय ने मधुमेह की बढ़ती चुनौती पर विस्तृत चर्चा की।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में मधुमेह के दो प्रमुख प्रकार टाइप वन और टाइप टू की विशेषताओं को स्पष्ट करते हुए बताया कि समय पर पहचान, नियमित दवा, जीवन शैली में सुधार, संतुलित भोजन, व्यायाम और नियमित फॉलो-अप इसके प्रभावी प्रबंधन के मूल आधार हैं। साथ ही मधुमेह के प्रकार और उसके प्रबंधन पर भी चर्चा की गई।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जाए तो मधुमेह से होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदेश दिया गया कि नियमित रूप से शुगर की जांच, कम व संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, तनाव में कमी, धूम्रपान व शराब से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में मधुमेह की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना था। उन्होंने यह भी बताया कि डायबिटीज के रोगियों को नियमित पैदल चलना चाहिए। इसमें रोगियों को डायबिटीज के बचाव तथा देखभाल के बारे में भी बताया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस आयोजन में बच्चों और युवाओं व महिलाओं में बढ़ते मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए तथा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें