Chhapra: परिवहन नियमों की अनदेखी कर बिना वैध चालान के सड़क पर वाहन चलाना दो वाहन चालकों को महंगा पड़ गया।
डोरीगंज पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक पावरट्रैक ट्रैक्टर और एक 12 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों में ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR04-GA1173 तथा ट्रक का नंबर WB51B7018 बताया गया है।
इस संबंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी।
इसी दौरान उक्त दोनों वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजात और परिवहन चालान की मांग की गई। जांच के दौरान चालक कोई भी परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप है।


















