⚡
Breaking News

जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

2 Min Read

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनकपुरधाम (नेपाल) से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15595/15596 के परिचालन को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकपुरधाम और अयोध्या का भारत एवं नेपाल के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से गहरा संबंध है। जनकपुरधाम तथा अयोध्या विश्व भर में श्रद्धा का केंद्र है। इन दोनों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा, इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क और संवाद के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में रेल अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। बिहार की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा आम लोगों को आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕