⚡
Breaking News

27 अक्टूबर से बिहार में बदलेगा मौसम, तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

4 Min Read

Chhapra: बिहार में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 के दौरान राज्य में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना जताते हुए कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे दक्षिण-पूर्वी भाग के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर की सुबह तक स्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके आगे और सघन होकर अवदाब के रूप में विकसित होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से बिहार में मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।

j alankar
विज्ञापन

27 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 27 अक्टूबर से 01 नवंबर के दौरान बिहार में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

DOON
विज्ञापन

लगातार वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर पानी भरने तथा यातायात एवं परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

किसानों को फसल कटाई को लेकर सावधानी

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पक चुकी फसलों की कटाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए करें और काटी गई फसल को सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रखें। खेतों में कटी हुई तथा खुले स्थानों पर रखी फसलों को वर्षा से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध करने को कहा गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

यदि आवश्यक न हो तो प्रतिकूल मौसम की अवधि में फसलों की कटाई स्थगित रखने तथा मौसम अनुकूल होने पर ही कटाई करने की सलाह दी गई है। सिंचाई एवं अन्य कृषि कार्यों को भी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार निर्धारित करने और खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था रखने को कहा गया है।

मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान रहें सतर्क

मौसम विभाग ने मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़, जलाशयों तथा बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। आमजन को खराब मौसम के दौरान मजबूत भवनों के अंदर सुरक्षित रहने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

तेज हवा एवं खराब मौसम के दौरान कमजोर संरचनाओं, टिन की छतों, पुराने पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। भारी वर्षा के दौरान जलजमाव वाले रास्तों, निचले क्षेत्रों तथा तेज बहाव वाले पानी से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने आमजन से स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा मौसम संबंधी नवीनतम चेतावनियों की जानकारी लेते रहने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕