⚡
Breaking News

10 अक्टूबर को युवा क्रांति रोटी बैंक मनाएगा आठवां स्थापना दिवस

2 Min Read

Chhapra: युवा क्रांति रोटी बैंक के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष भी विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को युवा क्रांति रोटी बैंक की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संस्थापक ई. विजय राज ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवा क्रांति रोटी बैंक पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य करता आ रहा है। संस्था की ओर से वर्षभर छपरा शहर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जाता है। इसके अलावा शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, सरकारी परिसरों में पौधारोपण, कपड़ा एवं कंबल वितरण सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

5 अक्टूबर को होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम

संस्थापक ई. विजय राज ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी 5 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, कपड़ा वितरण, सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण, चिकित्सा शिविर तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों और आम लोगों को सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

DOON
विज्ञापन

10 अक्टूबर को होगा आठवां स्थापना दिवस समारोह

युवा क्रांति रोटी बैंक का आठवां स्थापना दिवस समारोह 10 अक्टूबर को छपरा के वृंदावन पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संस्था की आठ वर्षों की सेवा यात्रा और सामाजिक कार्यों को रेखांकित किया जाएगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि आगे भी जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में युवा क्रांति रोटी बैंक की अध्यक्षा नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष बिंदिया जायसवाल, कृष्णा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राशिद रिजवी, अर्जुन सिंह, सदस्य विवेक चौहान, सुमित सिंह, अभिषेक नर्सरी, सौरव श्रीवास्तव, रामबाबू, ओम शरण, संदीप मनमन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕