⚡
Breaking News

वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा की बैठक में राजीव प्रताप रूडी अध्यक्ष निर्वाचित

3 Min Read

Patna/Chhapra: वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा की बैठक रविवार, 27 सितंबर 2026 को पटना क्लब, पटना में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के आगामी कार्यक्रमों और वॉलीबॉल के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन से बिहार में वॉलीबॉल के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा राज्य में इस खेल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की उम्मीद है। इसी बैठक में रोहित सिंह को वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का नया सचिव चुना गया।

बैठक में भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की गतिविधियों, आगामी स्टेट प्रतियोगिताओं के आयोजन, पिछली वार्षिक आम सभा के कार्यों की पुष्टि, संस्था की आर्थिक स्थिति एवं बजट तथा विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एथलीट कमीशन के लिए दो पुरुष एवं दो महिला सदस्यों के चुनाव का विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहा।

DOON
विज्ञापन

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार में वॉलीबॉल की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की है। हमारा प्रयास रहेगा कि बिहार में वॉलीबॉल की गतिविधियों को जिला स्तर तक मजबूत किया जाए और खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल वातावरण तैयार हो।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को खेल एवं फिटनेस से जोड़ने का वातावरण तैयार किया है। बिहार के खिलाड़ियों को भी इन अवसरों का अधिकतम लाभ मिले, इसके लिए वॉलीबॉल के क्षेत्र में प्रभावी एवं संगठित प्रयास किए जाएंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में संस्था के नवनिर्वाचित सचिव रोहित सिंह सहित वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕