⚡
Breaking News

सारण में 124 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में लगाए गए नई रैंक के बैच

1 Min Read

सारण, 26 सितंबर (हि.स.)। शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों की उपस्थिति में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान कुल 124 सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद नई रैंक का प्रतीक चिन्ह धारण कराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि अधिक अनुशासन, जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का दायित्व है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी नव-पदोन्नत पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।

DOON
विज्ञापन

साथ ही, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करने के लिए तत्परता से कार्य करेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕