Breaking News

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, 30 गेंदों में सैकड़ा जड़कर रचा इतिहास

3 Min Read

नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने महज 30 गेंदों में अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया और टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। शतक पूरा करने के दौरान उन्होंने नौ चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक की पारी का अंत 10वें ओवर में राशिद खान ने विकेटकीपर गुरबाज के हाथों कैच कराकर किया। अभिषेक ने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए। उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए।

SHAILFORD
विज्ञापन

अभिषेक शुरुआत से ही अलग लय में नजर आए। उन्होंने शुरुआती तीन ओवर में ही चार चौके और चार छक्के जड़ दिए। भारत ने महज 3.3 ओवर में 50 रन पूरे किए, जो इस सीरीज में टीम का सबसे तेज अर्धशतक है। भारत ने पहले टी-20 में 4.2 ओवर और दूसरे टी-20 में 4.4 ओवर में 50 रन पूरे किए थे।

पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन को जीवनदान मिला। मोहम्मद नबी की गेंद पर इब्राहिम जादरान ने संजू का कैच छोड़ दिया। उस समय संजू 22 रन बनाकर खेल रहे थे। कैच छूटने के साथ संजू ने एक रन लिया और टी-20 क्रिकेट में अपने 9,000 रन भी पूरे कर लिए।

DOON
विज्ञापन

इसके बाद अगली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केवल 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। नबी के इस ओवर में भारत ने कुल 29 रन बटोरे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पावर प्ले की समाप्ति तक भारत ने 100 रन पूरे कर लिए। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआती छह ओवर में आठ चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक के बल्ले से आठ चौके और सात छक्के आए, जबकि संजू सैमसन ने तीन छक्के जड़े।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके बाद अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उनके शतक में नौ चौके और 10 छक्के शामिल हैं। यह टेस्ट खेलने वाले किसी देश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज शतक है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक

साहिल चौहान — 27 गेंद, साइप्रस के खिलाफ, 2024

मुहम्मद फहद — 29 गेंद, बुल्गारिया के खिलाफ, 2025

अभिषेक शर्मा — 30 गेंद, अफगानिस्तान के खिलाफ, 2026

जान निकोल लॉफ्टी-ईटन — 33 गेंद, नेपाल के खिलाफ, 2024

सिकंदर रजा — 33 गेंद, गांबिया के खिलाफ, 2024

फिन एलन — 33 गेंद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2026

कुशल मल्ला — 34 गेंद, मंगोलिया के खिलाफ, 2023

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें