Breaking News

आशा भोसले का आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’ रिलीज

2 Min Read

दिवंगत दिग्गज गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती पर उनके आखिरी फीचर-फिल्म गीत ‘ऐ मेरी जिंदगी’ को रिलीज किया गया है। यह गीत शुमन झा और रघुबीर यादव अभिनीत फिल्म ‘ओम का हरि’ का हिस्सा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

आशा भोसले ने इस गीत की रिकॉर्डिंग 2023 के आखिर में की थी। गाने के वीडियो में इसकी रिकॉर्डिंग के दौरान की कुछ झलकियां भी दिखाई गई हैं, जो इसे और खास बनाती हैं।

‘ऐ मेरी जिंदगी’ को राजीव सारंग ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल प्रदीप शर्मा खुसरो ने लिखे हैं। वीडियो में आशा भोसले खुद गाने से जुड़े अनुभव साझा करती नजर आती हैं।

DOON
विज्ञापन

वह बताती हैं कि जब ‘ओम का हरि’ के निर्माताओं ने उन्हें इस गीत को अपनी आवाज देने का मौका दिया, तो उन्होंने बिना ज्यादा सवाल किए इसे गाने का फैसला कर लिया था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आशा भोसले की आवाज भारतीय सिनेमा के इतिहास का अहम हिस्सा रही है और ऐसे में उनका यह आखिरी फीचर-फिल्म गीत प्रशंसकों के लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास बन गया है। गाने के रिलीज होते ही फैंस इसे आशा ताई को श्रद्धांजलि के तौर पर देख रहे हैं। उनकी जयंती पर सामने आया यह गीत एक बार फिर उनकी सुरीली आवाज की यादों को ताजा कर रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें