Breaking News

Siwan | मौनिया बाबा राजकीय मेला को लेकर डीएम-एसपी ने कसी कमर, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

2 Min Read

सीवान, 08 सितंबर (हि.स.)। उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा राजकीय मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारती सोनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला की तैयारियों की समीक्षा की और सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेला के दौरान अखाड़ों के निर्धारित समय का हर हाल में पालन कराया जाए। जिन अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति अखाड़ों के साथ की गयी है, वे पूरे समय अखाड़े के साथ रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल उसका समाधान किया जाए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने मेला क्षेत्र में लगातार सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। डीएम ने मेला परिसर और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

एसपी भारती सोनी ने पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मेला के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। बैठक में एडीएम प्रमोद कुमार, एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीओपी अमन, डीसीएलआर अमन आनंद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुमीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें