Breaking News

60 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

2 Min Read

किशनगंज: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किशनगंज पुलिस और सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 308.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल और भारतीय मुद्रा भी बरामद की है।

सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 सितंबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किशनगंज पुलिस और एसएसबी की टीम हैदर नगर मस्जिद के पास संयुक्त वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान तैयबपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए।पुलिस को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोक लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान फुलहारा निवासी मो. मोहसीन और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कालुगंज निवासी जयरूल के पास से 308.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा मोटरसाइकिल और नकदी भी जब्त की गई।

DOON
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मिलकर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते हैं। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों तथा हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने की भी बात कही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मामले में दिघलबैंक थाना कांड संख्या 266/26, दिनांक 6 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 21(सी) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें