Breaking News

राजेंद्र कॉलेज में व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम

2 Min Read

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई राजेंद्र कॉलेज में सोमवार को व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वोकेशनल डायरेक्टर प्रो. अजीत कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार वाजपेयी के अथक प्रयास से विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में विधिवत रूप से व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई पिछले वर्ष से शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सामने रोजगार और स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने विषय के साथ-साथ कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता विकसित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि व्यावसायिक विषयों की बेहतर पढ़ाई और प्रयोगशालाओं की समुचित व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की घोषणा की। साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

DOON
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन बीसीए के को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं उनकी पढ़ाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन बीबीए के को-ऑर्डिनेटर डॉ. देवेश रंजन ने किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर बायोटेक्नोलॉजी कोर्स की को-ऑर्डिनेटर डॉ. ज्योत्सना त्रिपाठी, बीएमसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनील प्रसाद, बीसीए शिक्षक अभिनंदन कुमार, बीबीए शिक्षक सुबोध कुमार, मो. साहीद अली, विश्वविजय सिंह सहित बीसीए, बीबीए, बीएमसी एवं बायोटेक्नोलॉजी के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें